Which person should plant which plant :ग्रहों के आधार पर जानिए कि किस व्यक्ति को कौन-सा पौधा लगाना चाहिए।

ग्रहों के आधार पर जानिए कि किस व्यक्ति को कौन-सा पौधा लगाना चाहिए।

horoscope today

 

प्राचीन समय में हमारे पूर्वज अपने जीवन की समस्याओं का निदान प्रकृति प्रदत्त वस्तुओं, पेड़, पौधों व वनस्पतियों से प्राप्त करके स्वस्थ व सुखी थे। वे वृक्षों के प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष लाभ से परिचित होकर उनका रोपण, संरक्षण, सिंचन व पूजन करते थे। सूखी लकड़ियों, वनस्पतियों का उपयोग यज्ञ-हवन में देव, पितृ आदि की अनुकूलता हेतु करते थे। पेड़ों, वृक्षों के अप्रत्यक्ष लाभों की जानकारी उन्हें संस्कार व अध्यात्म से मिलती थी। वर्तमान के मानव ने पेड़-पौधों व वृक्षों द्वारा अप्रत्यक्ष लाभों की जानकारी कराने वाले संस्कार व अध्यात्म की भारी उपेक्षा की धीरे-धीरे इस संस्कार व अध्यात्म को कुछ शरारती तत्वों ने कर्मकाण्ड बनाकर मानव को भटका दिया।

प्रकृति का भी एस्ट्रो में अपना महत्व हैं। चाहे खान-पान हो या फूल और फल, हर वस्तु किसी न किसी तरह से ग्रहों से जुडी है और इस तरह हर मनुष्य प्रकृति की सेवा करके ग्रहों को सुधार सकता है। आइए हम जाने कि वृक्ष किस तरह ग्रहों से जुड़े हैं :-

कुल नौ ग्रह ऐसे हैं जिन्हें अलग-अलग राशि का स्वामित्व प्राप्त है। हम ग्रहों के आधार पर जानिए कि किस व्यक्ति को कौन-सा पौधा लगाना चाहिए।

1. यदि आपकी राशि सिंह है तो मुख्य ग्रह सूर्य है। अत: आपको मुख्य रूप से बेल का वृक्ष लगाना चाहिए और इसकी कमजोरी की स्थिति में बेल का फल दान करना चाहिए।

2. यदि आपकी राशि कर्क है तो आपका मुख्य ग्रह चन्द्रमा है। ऐसी स्थिति में शरीफा और रसभरी या खिरनी के पेड़-पौधे लगाना चाहिए व इन्ही फलों का दान करना चाहिए।

3. यदि आपकी राशि मेष या वृश्चिक है तो मुख्य ग्रह मंगल होगा। अत: आपको अनार का पेड़ लगाना चाहिए और इसकी कमजोरी की स्थिति में अनार को खाना और दान करना चाहिए।
4. यदि आपकी राशि कन्या या मिथुन है तो आपका मुख्य ग्रह बुध होगा। ऐसी स्थिति में संतरा, नींबू और मौसंबी के पेड़ लगाने चाहिए व इसकी कमजोरी की अवस्था में इन्ही फलों का दान करना चाहिए।

5. यदि आपकी राशि धनु या मीन है तो गुरु आपका मुख्य प्लेनेट है। ऐसे में केले का पेड़ लगाना, उसकी पूजा करना और केले का दान करना चाहिए। इसके अलावा बरगद का पेड़ भी लगा सकते है।

6. यदि आपकी राशि वृषभ या तुला है तो शुक्र आपका मुख्य ग्रह है। अत: आपके लिए नारियल का पेड़ लगाना अच्छा होगा। इसके अलावा आम और पपीते के पेड़ लगाने से भी लाभ होगा।

7. यदि आपकी राशि मकर या कुंभ है तो शनि आपका मुख्य ग्रह है। ऐसे में पीपल और नीम का पेड़ अवश्य लगाए। काले अंगूर की बेल लगाना, चीकू के पेड़ लगाना भी लाभ दे सकता है।

विशेष : यदि मुख्य ग्रह अच्छी स्थिति में है तो पेड़ लगाकर इनके फलों का सेवन करें। मगर ग्रह पाप प्रभाव में होने पर इन फलों का दान करें, खाएँ नहीं।

Leave a Comment